समूह-ग के कुल 553 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
01 सितम्बर 2026, देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने विभिन्न विभागों में समूह-ग के तहत कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर सहायक, निबंधन लिपिक, टेलीफोन ऑपरेटर और सर्वे लेखपाल समेत कुल 553 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के लिए आठ सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि सात अक्तूबर है। इसके बाद आवेदन पत्र में संशोधन की अवधि 12 से 14 अक्टूबर है। लिखित परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 15 नवंबर तय की गई है।
अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं उत्तीर्ण होना है। लिपिकीय पदों के लिए कंप्यूटर पर हिंदी टंकण में न्यूनतम 4 हजार की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति अनिवार्य है। आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
सामान्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है। 100 अंकों की दो घंटे की वस्तुनिष्ठ ऑफलाइन लिखित परीक्षा होगी।