संडे को बॉक्स ऑफिस की रेस में 'टॉक्सिक' रही आगे, जानें- 'आवारापन 2'-'इरुमुडी' का हाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
संडे को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर काफी हलचल दिखी. दरअसल सिनेमाघरों में मौजूद टॉक्सिक से इरुमुडी और आवारापन 2 सहित सभी फिल्मों में भी ज्यादा से ज्यादा कमाई करने की होड़ दिखी. चलिए यहां जानते हैं रविवार को बॉक्स ऑफिस पर इनमें से किस फिल्म ने बाजी मारी और सबसे ज्यादा कमाई की.
टॉक्सिक ने संडे को कितना किया कलेक्शन? यश की 'टॉक्सिक' ने पांचवें दिन यानी संडे को 13 हजार 946 शो से 23 करोड़ की नेट कमाई की है. इस फिल्म का भारत में 5 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 214.10 करोड़ हो गया है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 255.95 करोड़ रुपये हुआ है.
इरुमुडी ने दूसरे संडे कितनी की कमाई? रवि तेजा की नई रिलीज फिल्म इरुमुडी भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 92.15 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद इसने 8वें दिन 10.10 करोड़ कमाए और 9वें दिन तेजी दिखाते हुए 12.30 करोड़ का कलेक्शन किया.
वही सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे संडे को भी इसकी कमाई में उछाल देखा गया और इसने 15 करोड़ कमाए. इसी के साथ इरुमुडी की भारत में 10 दिनों की कुल नेट कमाई अब 129.55 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें:-चंद्रचूड़ सिंह प्रॉपर्टी विवाद, भाई ने परिवार के 7 लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा
आवारापन 2 ने तीसरे संडे कितना किया कलेक्शन? इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने तीसरे वीकेंड पर भी अच्छा परफॉर्म किया है. यहां तक कि इसने कमाई में तेजी भी दिखाई. बता दें कि आवारापन 2 ने पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे वीक में इसकी कमाई
📡 स्रोत: ABP Live Film