संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत:फांसी पर लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा कस्बे के रामनगर मोहल्ले में 26 साल की विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका की पहचान लक्ष्मी, पत्नी कन्हैया निवासी रामनगर कुसमरा के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। मायके पक्ष ने हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप परिजनों का आरोप है कि लक्ष्मी को ससुराल पक्ष के लोग काफी समय से प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि साजिश के तहत उसकी हत्या की गई और बाद में शव को फंदे पर लटका दिया गया, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। मायके पक्ष ने पति कन्हैया के परिवार के साथ उसकी बहन रानी, पत्नी नवल समेत अन्य ससुरालियों पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक उन्हें घटना की जानकारी रात करीब 9 बजे दी गई। सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग कुसमरा पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के कुछ लोग मौके से निकलने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा घटना की जानकारी मिलते ही किशनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। शिकायत के आधार पर जांच शुरू पुलिस ने मायके पक्ष से मिली शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों की भूमिका की पड़ताल करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
📡 स्रोत: NewsData.io