मनोरंजन

संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की पैन इंडिया और मच अवेटेड फिल्म 'स्पिरिट' से अप्रैल 2025 में खुद को दूर कर लिया था. इस पर काफी विवाद हुआ था और समय-समय पर एक्ट्रेस के इस फिल्म को छोड़ने को लेकर तरह-तरह की बातें होती रहीं. वहीं इस हफ्ते ये फिल्म फिर से दीपिका को लेकर चर्चा में है.

हाल ही में संदीप के भाई प्रणय ने दीपिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने प्रॉफिट में हिस्सा मांगा था. हालांकि अब इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने एक नई वजह का खुलासा किया है. सूत्र का दावा- दीपिका को नहीं सुनाई गई फिल्म की पूरी कहानी

इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि एक्ट्रेस को फिल्म की कहानी की सिर्फ एक लाइन बताई गई थी. उन्हें फिल्म की पूरी कहानी नहीं सुनाई गई और एक्ट्रेस कभी भी पूरी कहानी सुने बिना किसी फिल्म के लिए कमिटमेंट नहीं करती हैं.

कहा गया, 'एक्ट्रेस पूरी कहानी का नरेशन मिले बिना किसी भी प्रोजेक्ट के लिए कमिटमेंट नहीं देती हैं. शुरू से ही स्पिरिट दीपिका के विचार में शामिल नहीं थी.'

ये भी पढ़ें: 'मेरी ताकत, मेरा घर ' पत्नी माना के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार

दीपिका पादुकोण से मिलने 1 घंटे लेट पहुंचे थे संदीप रेड्डी वांगा सूत्र ने ये भी जानकारी दी है कि संदीप और दीपिका के बीच सिर्फ एक बार मुलाकात हुई है. सूत्र ने कहा, 'दीपिका अपनी लाइफ में सिर्फ एक बार संदीप रेड्डी से मिली है.

उस मुलाकात में भी संदीप एक घंटे लेट पहुंचे थे. दीपिका इस दौरान पूरी तरह प्रोफेशनल रहीं. दीपिका को नहीं पसंद संदीप का नजरिया और फिल्में

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।