सांदीपनि विद्यालय बड़ी में रक्षाबंधन उत्सव, छात्राओं ने जनपद सदस्य सुनील चौहान को बांधी राखी

खरगोन/झिरन्या। झिरन्या विकासखंड के ग्राम बड़ी स्थित सांदीपनि विद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, जनपद सदस्य एवं भाजपा अजजा जिला महामंत्री सुनील चौहान शामिल हुए।
विद्यालय की छात्राओं ने तिलक लगाकर उन्हें राखी बांधी, जिस पर उन्होंने छात्राओं को उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार रेवलिया ने रक्षाबंधन के पारिवारिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और पारिवारिक रिश्तों का प्रतीक है। इस अवसर पर सुनील चौहान ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो तो वे बेहिचक उनसे संपर्क कर सकती हैं और हरसंभव सहयोग का प्रयास किया जाएगा। रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विद्यालय के बालकों एवं शिक्षकों को भी राखी बांधी। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
कार्यक्रम में शिक्षक नीलम गोलकर, शैलेष परोरे, मगन सिसोदिया, संजय बर्डे, कुलदीप राठौड़, विशाल महाजन सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।