संघर्ष पूर्ण रहा है इन वृद्धजनों का जीवन: अजय सोलंकी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बोले: वृद्धजनो के संघर्षशील जीवन से सभी प्रेरणा लेने की आवश्यकता
अक्तूबर 01, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर जिला सिरमौर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में नाहन के आस्था स्कूल परिसर में शहर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अजय सोलंकी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के पर जिला कल्याण विभाग की ओर से यह कार्यक्रम का आयोजितन किया गया था। इस कार्यक्रम में शहर के बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वृद्धजनों के मनोरंजन और उनकी प्रतिभा को सामने लाने के लिए कई प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत कर उनके अनुभव भी सुने।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और देश और समाज को एक नई दिशा देते हैं। विधायक ने कहा कि इन वृद्धजनों का जीवन संघर्षों से भरा रहा है और आज की पीढ़ी को उनके संघर्षशील जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
बाइट: अजय सोलंकी, स्थानीय विधायक