राजनीति

संगीतकार देवा का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार, CM विजय का ऐलान, रजनीकांत ने भी दी विदाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
संगीतकार देवा का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार, CM विजय का ऐलान, रजनीकांत ने भी दी विदाई

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में म्यूजिक कंपोजर देवा के निधन के बाद शोक की लहर दौड़ पड़ी है. 17 अक्तूबर को उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.

फिल्म इंडस्ट्री में करीब चार दशक का करियर रहा है. उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया.

ऐसे में अब उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए रजनीकांत और तमिलनाडु के सीएम विजय पहुंचे.

तमिलनाडु के सीएम विजय ने ऐलान किया है कि संगीतकार देवा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. देवा अपने पीछे संगीत की एक विरासत छोड़ गए हैं.

उन्हें उनके संगीत के लिए हमेशा याद रखा जाएगा.

रजनीकांत और सीएम विजय भी पहुंचे

म्यूजिक कंपोजर देवा के निधन पर रजनीकांत और सीएम विजय वहां पहुंचे. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है और उनकी तस्वीरें भी सामने आई है.

रजनीकांत ने दिवंगत संगीतकार को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचते हुए देखा जा सकता है. दोनों एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं.

#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Superstar Rajinikanth paid his respects to music director Deva at his residence in T. Nagar after his demise. https://t.co/pfY4cfztSG

ANI (@ANI) October 17, 2026

वहीं, विजय ने भी चेन्नई के टी नगर में देवा के आवास के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

विजय ने उन्हें फूलों की माला अर्पित करके शोक व्यक्त किया साथ ही सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए देवा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का ऐलान किया.

इसके साथ ही द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे. वो इस दौरान भावुक हो गए और उन्होंने उनके काम को याद किया.

उनकी मौत से स्टालिन को गहरा सदमा लगा.

<p dir="lt

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।