संजारी क्लब के पास रंगीन लाइट खराब, सुधार नही

बालोद| शहर के संजारी क्लब रोड किनारे सौंदर्यीकरण के लिए लगाई गई रंगीन लाइट लंबे समय से खराब पड़ी हैं। सड़क किनारे लगी अधिकांश लाइटें बंद हो चुकी हैं, जबकि कुछ ही लाइट जल रही है। इससे शाम के समय सड़क की खूबसूरती भी प्रभावित हो रही है। रंगीन लाइट खराब है।
📡 स्रोत: NewsData.io