संजौली और रामपुर के बीच आज शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 21, शिमला (हिमाचल प्रदेश): संजौली और रामपुर के बीच आज से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। रामपुर से यह हेलीकॉप्टर सेवा रिकांगपिओ तक भी उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज संजौली हेलिपोर्ट से शिमला-रामपुर-रिकांगपिओ और शिमला-मनाली हेलिकॉप्टर सेवा का शुभारंभ करेंगे।
यह हेलीकॉप्टर सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध होगी। संजौली से प्रस्थान का समय प्रातः 9ः55 बजे होगा और रामपुर में पहुंचने का समय 10ः30 बजे निर्धारित किया गया है। यह हेलीकॉप्टर उड़ान रामपुर से रिकांगपिओ के लिए प्रातः 10ः50 बजे चलेगी और रिकांगपिओ 11ः25 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार रिकांगपिओ से 11ः30 बजे रामपुर के लिए चलेगी और दोपहर 12ः05 पर रामपुर पहुंचेगी। रामपुर से संजौली के वापसी उड़ान दोपहर 12ः10 बजे होगी और दोपहर 12ः45 पर संजौली पंहुचेगी। इस पहल का उद्देश्य हवाई संपर्क को सुदृढ़ करना तथा प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आवागमन संबंधी कठिनाइयों को समझते हुए बेहतर संपर्क सुविधा की आवश्यकता महसूस की। स्थानीय लोगों की समस्याओं और परिवहन संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने संजौली और रामपुर के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप पवन हंस लिमिटेड ने क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के तहत शिमला-रामपुर मार्ग पर हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करने का अनुरोध किया है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
संजौली और रामपुर के बीच नई हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत हिमाचल प्रदेश में पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सेवा शिमला से रामपुर और रिकांगपिओ तक तीन दिन चलती है, जिससे इन पहाड़ी क्षेत्रों में पहुँच आसान होगी। इस खबर का महत्व इस बात में है कि इससे पर्यटकों के लिए यात्रा समय घटेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि यात्रा लागत कम होगी, पर्यटन से आय बढ़ेगी, और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी सुविधाओं तक पहुँच सुधरेगी।