संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपने हालिया बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं, जिसे राजनीतिक व्यंग से जोड़ा जा रहा है. दरअसल, एक्टर ने हाल ही में शेखर टुनाइट शो में देश के हालातों पर चिंता जताई.
अभिनेता ने इस दौरान देश के हालातों पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत के लोग बहुत अच्छे हैं लेकिन देश में वो अब वो शांति नहीं रही. इस बयान पर एक्टर ने सफाई भी दी है.
संजय दत्त ने जब देश के हालातों पर चिंता जताई तो वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए. इसके बाद उन्हें अपने इस बयान पर सफाई दी है.
एक्टर ने अपने बयान को गांधीगिरी वाला कॉन्सेप्ट बताया है और सफाई देते हुए कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मकसद नहीं था. चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या कहा.
संजय दत्त ने अपने बयान पर दी सफाई
संजय दत्त का बयान जब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए तो इस पर एक्टर ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है और इस दौरान उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी.
संजय दत्त ने लिखा, 'मैं साफ करना चाहता हूं कि मेरा मकसद कभी भी किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, नाराज करना या उनका अनादर करना नहीं था.'
I would like to clarify that it was never my intention to hurt, offend, or disrespect the sentiments of any individual, community, or institution.
My remarks were made in the context of a scripted conversation intended to be light-hearted and humorous.
The spirit behind them was similar to the humour and satire seen in films like Munna Bhai, particularly the concept of 'Gandhigiri,' which was intended to convey a message of love, warmth, togetherness, and goodwill.
Unfortunately, my words were interpreted outside of that intended context.
Sanjay Dutt (@duttsanjay) October 4, 2026
</s
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
संजय दत्त ने शेखर टुनाइट शो में भारत की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई, यह कहते हुए कि देश में अब शांति नहीं रही। यह विषय राजनीतिक व्यंग्य के रूप में सामने आया, जिससे चर्चा बढ़ी। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि दत्त का बयान बड़े दर्शक वर्ग तक पहुँचता है और समाज में शांति व एकता पर सवाल उठाता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि वे अपने देश की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति पर पुनः विचार करें, और शांति एवं समरसता के लिए जागरूकता बढ़े।