मनोरंजन

Sanjay Dutt Statement: 'देश में शांति नहीं' बयान पर ट्रोल हुए संजय दत्त, सफाई में बोले- किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अपमान करना मकसद नहीं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Sanjay Dutt Statement: 'देश में शांति नहीं' बयान पर ट्रोल हुए संजय दत्त, सफाई में बोले- किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अपमान करना मकसद नहीं

Sanjay Dutt Statement: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपने हालिया बयान (Sanjay Dutt Statement) को लेकर चर्चा में हैं। संजय दत्त ने शेखर सुमन के शो में देश के मौजूदा हालात को लेकर कहा था कि 'देश में शांति नहीं' , इस बयान के बाद वे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए। संजय दत्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने बयान को लेकर सफाई (Sanjay Dutt Clarification) दी।

मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुँचाना, उनका अपमान करना या उनका अनादर करना मेरा उद्देश्य कभी नहीं रहा है। मेरी टिप्पणियाँ एक स्क्रिप्टेड बातचीत के संदर्भ में की गई थीं, जिसका उद्देश्य हल्का-फुल्का और हास्यपूर्ण संवाद करना था।… — Sanjay Dutt (@duttsanjay) October 4, 2026 किसी की भावना आहत करना मकसद नहीं विवाद बढ़ने के बाद संजय दत्त (Sanjay Dutt Statement) ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, नाराज करना या उनका अपमान करना नहीं था।

उन्होंने (Sanjay Dutt Clarification) बताया कि शो में कही गई उनकी बातें पहले से तय बातचीत का हिस्सा थीं। अभिनेता के मुताबिक उनका उद्देश्य बातचीत को हल्का और मजाकिया बनाए रखना था। उन्होंने कहा कि उनकी बातों को उस संदर्भ से अलग करके देखा गया, जिसमें उन्होंने उन्हें कहा था। इसी वजह से उनके बयान का अलग अर्थ निकाला गया।

गांधीगिरी के कॉन्सेप्ट का दिया उदाहरण संजय दत्त (Sanjay Dutt Statement) ने अपनी सफाई में अपने चर्चित किरदार और फिल्मों का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बातों के पीछे वही भावना थी, जो उनकी Gandhi Giri (गांधीगिरी) वाली फिल्मों में दिखाई गई है। एक्टर ने इसे प्यार, अपनापन, एकजुटता और सद्भावना का संदेश बताया।

Sanjay Dutt Statement (संजय दत्त का बयान) को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी के खिलाफ टिप्पणी करना नहीं था। उन्होंने कहा कि उनकी बातों को मजाक और व्यंग्य के उसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए, जिसमें वे कही गई थीं। शो में क्या बोले थे संजय दत्त शेखर सुमन शो (Shekhar Suman Show ) में संजय दत्त ने कहा था कि भारत के लोग बहुत प्यारे और बड़े दिल वाले हैं।

उन्होंने देश में शांति की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि उन्हें अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। अभिनेता ने भारतीयों की मेहमान नवाजी और दुनिया को दिए योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने शिवाजी से प्रार्थना करते हुए कहा कि वह दौर फिर लौटे। बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री होते तो क्या करते, इस पर भी अपनी राय रखी और प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों पर टिप्पणी की थी।

इसके बाद Sanjay Dutt Statement (संजय दत्त का बयान) सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। Sanjay Dutt: "Ek peace hona chahiye, I can’t feel that peace anymore in India." But what kind of "peace" is he talking about?

If there is no peace in India, then where is it? In our neighbouring countries?

pic.twitter.com/IKl8xHK3eJ — Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) October 3, 2026 खबर अपडेट हो रहे है..

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।