संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का पोस्टर आउट, दिखा बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
संजय लीला भंसाली की आने वाली बहुचर्चित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बज लगातार बढ़ता जा रहा है। रणबीर कपूर के बाद अब मेकर्स ने फिल्म से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। सामने आए पोस्टर में आलिया का अंदाज बेहद ग्लैमरस और बोल्ड नजर आ रहा है। भंसाली की इस नई सिनेमाई दुनिया में एक्ट्रेस का यह अंदाज देखने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
कैबरे स्टाइल और रेट्रो लुक में दिखीं आलिया पोस्टर में आलिया भट्ट एक खूबसूरत कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं। उन्होंने स्लिट स्कर्ट के साथ सिर पर आकर्षक हेडपीस पहन रखा है। बैकग्राउंड में दिया गया रिच और रेट्रो टच उनके इस अवतार को और भी खास बना रहा है। आलिया के इस लुक में ओल्ड स्कूल चार्म, क्लास और कमाल का कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा है।
माना जा रहा है कि भंसाली ने आलिया को एक ऐसे रोल में ढाला है, जिसमें उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। View this post on Instagram A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt) विक्की कौशल के फर्स्ट लुक का भी इंतजार रणबीर कपूर के बाद आलिया का पोस्टर सामने आने के बाद अब दर्शकों को विक्की कौशल के लुक का बेसब्री से इंतजार है।
चर्चा है कि मेकर्स जल्द ही विक्की कौशल का भी फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर सकते हैं। फिल्म से जुड़े नए अपडेट्स जिस तरह सामने आ रहे हैं, उससे सोशल मीडिया पर मूवी को लेकर बज दोगुना हो गया है। हालांकि स्टार्स ने खुद अभी इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहा है। 2027 में 21 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म यह फिल्म भंसाली की पुरानी फिल्मों के ऐतिहासिक सेटिंग्स से काफी अलग और नए दौर की कहानी पर आधारित होने वाली है।
मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बड़े पर्दे पर रोमांस देखना हमेशा एक जादुई अहसास होता है। बता दें कि ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसमें रणबीर, आलिया और विक्की पहली बार एक साथ दिखेंगे। View this post on Instagram A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)
📡 स्रोत: NewsData.io