खेल

संजीव गोयनका ने कमाई का बनाया मास्टर प्लान, ऑक्शन से पहले IPL की एक और बड़ी डील!

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
संजीव गोयनका ने कमाई का बनाया मास्टर प्लान, ऑक्शन से पहले IPL की एक और बड़ी डील!

आईपीएल का अगला ऑक्शन अभी बाकी है, लेकिन उससे पहले ही लीग में पैसों से जुड़ी एक बड़ी हलचल शुरू हो गई है. लखनऊ सुपर जायंट्स को लेकर सामने आई खबर ने सबका ध्यान खींचा है.

संजीव गोयनका की अगुवाई वाला आरपीएसजी ग्रुप टीम में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है.

अगर ये डील आगे बढ़ती है, तो इससे टीम की बढ़ती वैल्यूएशन का अंदाजा भी लगाया जा सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, आरपीएसजी ग्रुप लखनऊ सुपर जायंट्स में करीब 15 से 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहा है. इस डील के लिए बैंक चुनने की प्रोसेस शुरू हो चुकी है.

रिपोर्ट में गोल्डमैन सैक्स का नाम इस दौड़ में सबसे आगे बताया गया है, लेकिन आखिरी फैसला अभी नहीं हुआ है.

2 अरब डॉलर तक हो सकती है टीम की वैल्यूएशन

रिपोर्ट के अनुसार, आरपीएसजी ग्रुप लखनऊ सुपर जायंट्स की वैल्यूएशन करीब 1.5 से 2 अरब डॉलर के बीच रखना चाहता है.

इस हिसाब से 15 से 20 फीसदी हिस्सेदारी की कीमत करीब 225 से 400 मिलियन डॉलर हो सकती है.

आरपीएसजी ग्रुप ने नवंबर 2021 में लखनऊ फ्रेंचाइजी को करीब 7,090 करोड़ रुपये यानी लगभग 800 मिलियन डॉलर में खरीदा था.

टीम का कंट्रोल गोयनका के पास ही रहेगा

यहां एक बात साफ है कि ये पूरी टीम बेचने की डील नहीं है. अगर सौदा होता है तो सिर्फ माइनॉरिटी हिस्सेदारी नए निवेशक को दी जाएगी.

यानी लखनऊ सुपर जायंट्स का मुख्य कंट्रोल आरपीएसजी ग्रुप और संजीव गोयनका के पास ही रहेगा.

नया निवेशक टीम में हिस्सेदार बनेगा, लेकिन पूरी फ्रेंचाइजी का मालिक नहीं होगा.

इस साल आईपीएल में फ्रेंचाइजी से जुड़ी बड़ी कारोबारी डील पहले ही देखने को मिल चुकी हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बिक्री करीब 1.78 अरब डॉलर में हुई, जबकि राजस्थान रॉयल्स का सौदा करीब 1.65 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर हुआ. इन डील से आईपीएल टीमों की बढ़ती कारोबारी कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है.

डील फाइनल होने में लग सकता है समय

<a title="लखनऊ" href="https://w

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

संजिव गोयनका के नेतृत्व में आरपीएसजी ग्रुप, लखनऊ सुपर जायंट्स में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए तैयार है, जिससे टीम की वैल्यूएशन में वृद्धि का संकेत मिलता है। यह कदम आगामी IPL ऑक्शन से पहले ही बाजार में हलचल पैदा कर रहा है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह IPL टीमों की आर्थिक स्थिति और निवेशकों के लिए नए अवसरों की ओर इशारा करती है। यदि डील सफल होती है, तो यह लखनऊ सुपर जायंट्स के भविष्य के लिए वित्तीय स्थिरता और विकास की संभावनाएँ खोल सकती है, जिससे प्रशंसकों और निवेशकों दोनों को लाभ हो सकता है

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।