व्यापार

सांसद की अध्यक्षता में जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक:विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर, योजनाओं की समीक्षा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सांसद की अध्यक्षता में जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक:विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर, योजनाओं की समीक्षा

बहराइच में गुरुवार दोपहर विकास भवन सभागार में सांसद डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक हुई। इस बैठक में जिले की विद्युत व्यवस्था, विभिन्न योजनाओं की प्रगति, आपूर्ति की स्थिति और उपभोक्ता सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, एमएलसी पदमसेन चौधरी, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, कैसरगंज विधायक आनन्द यादव, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल और भाजपा जिला महामंत्री रणविजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

अधीक्षण अभियंता विद्युत नवीन चन्द्र प्रसाद ने विभाग की प्रमुख योजनाओं जैसे आरडीएसएस, बिजनेस प्लान और एलओएच के तहत जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। सांसद डॉ. गोंड ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति में अनावश्यक बाधा न आए।

उन्होंने जर्जर विद्युत लाइनों के सुदृढ़ीकरण, खराब ट्रांसफार्मरों के शीघ्र प्रतिस्थापन और उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

सांसद ने यह भी कहा कि विद्युत विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराई जाए। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की विद्युत समस्याओं को उठाया और आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की।

उन्होंने जनहित से जुड़े विद्युत कार्यों में अनावश्यक देरी न करने और शिकायतों के समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता सहित अन्य अधिकारियों ने भी बैठक में विभागीय कार्यों की जानकारी दी।

अधीक्षण अभियंता ने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का प्रभावी अनुपालन किया जाएगा और विद्युत व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। बैठक में अधिशासी अभियंता प्रवेश कुमार, राम शब्द, अनूप कुमार सहित समस्त उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता भी मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।