अपराध

सांसद बनकर पुणे के कारोबारी से 12 लाख से अधिक की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सांसद बनकर पुणे के कारोबारी से 12 लाख से अधिक की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

धनबाद सांसद बनकर पुणे के कारोबारी से 12 लाख से अधिक की ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुणे क्राइम ब्रांच ने जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भागा निवासी बबलू को किया गिरफ्तार।

Short Headline: सांसद बनकर पुणे के कारोबारी से 12 लाख से अधिक की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

03 नवंबर, धनबाद: धनबाद में सांसद के नाम और राजनीतिक पहचान का दुरुपयोग कर ठगी करने का मामला सामने आया है। खुद को धनबाद का सांसद बताकर पुणे के एक कारोबारी से 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में पुणे क्राइम ब्रांच ने जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भागा निवासी बबलू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कारोबारी को धनबाद में सामूहिक विवाह और अन्य बड़े कार्यक्रम आयोजित कराने का झांसा दिया था। लंबे समय तक कार्यक्रम को लेकर कोई पहल नहीं होने पर कारोबारी ने पुणे में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में कांड संख्या 270/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी तक पहुंचने में एक किशोरी के मोबाइल फोन से अहम सुराग मिला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अलग-अलग लोगों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर कारोबारी से संपर्क करता था। इसी क्रम में उसने किशोरी का मोबाइल भी इस्तेमाल किया था। इस सुराग के आधार पर पुणे क्राइम ब्रांच की टीम धनबाद पहुंची और छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद हिरासत में लिए गए अन्य तीन लोगों को छोड़ दिया गया।

पुलिस अब ठगी की कुल रकम, संभावित अन्य पीड़ितों और आरोपी के नेटवर्क की जांच कर रही है। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

बाइट- महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।