राजनीति

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांगड़ा के अब्दुल्लापुर में हुई घटना पर जताया दुख

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांगड़ा के अब्दुल्लापुर में हुई घटना पर जताया दुख

सितंबर 28, चंबा (हिमाचल प्रदेश): चम्बा जिला के अपने दौरे के दौरान चम्बा-कांगड़ा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांगड़ा के अब्दुल्लापुर में हुई घटना पर दुख जताया है। सांसद ने इस दौरान दूरभाष के माध्यम से उपायुक्त कांगड़ा को घायलों को हर संभव मदद देने के निर्देश भी दिए। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि ये दुखद घटना है कि कांगड़ा के अब्दुल्लापुर में मैच के दौरान एक लैंटर क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें 22 के करीब लोग घायल हुए हैं।

इस घटना में घायल लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को भी घायलों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए हैं। अपने चम्बा जिला के दौरे के पश्चात वे प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे और घायलों से भी मिलेंगे।

बाइट: डॉ. राजीव भारद्वाज, सांसद, चम्बा-कांगड़ा संसदीय क्षेत्र

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।