राजनीति

संसद की कई स्थायी समितियों का पुनर्गठन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
संसद की कई स्थायी समितियों का पुनर्गठन

अक्टूबर 04, नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 26 सितंबर 2026 से प्रभावी कई महत्वपूर्ण स्थायी समितियों का पुनर्गठन किया है। पुनर्गठन के तहत विभिन्न समितियों के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सांसद निशिकांत दुबे को संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सांसद राधा मोहन सिंह को रक्षा समिति और सांसद श्रींग अप्पा को ऊर्जा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सांसद डॉ. शशि थरूर को विदेश मामलों की समिति की अध्यक्षता सौंपी गई है, जबकि सांसद भर्तृहरि महताब को वित्त समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सांसद कनिमोझी करुणानिधि को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

श्रम, कपड़ा और कौशल विकास समिति का भी पुनर्गठन किया गया है। सांसद शशांक मणि को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस समिति की अध्यक्षता सांसद सुनील तटकरे करेंगे। रेलवे समिति के अध्यक्ष सांसद सुधीर गुप्ता बनाए गए हैं।

आवास और शहरी कार्य समिति की अध्यक्षता सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी करेंगे। वहीं, सांसद राजीव प्रताप रूडी को जल संसाधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

रसायन और उर्वरक समिति की अध्यक्षता सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार करेंगी। ग्रामीण विकास और पंचायती राज समिति के अध्यक्ष सांसद सप्तगिरि उलाका बनाए गए हैं।

सांसद अनुराग ठाकुर को कोयला, खान और इस्पात समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि सांसद पी. सी. मोहन सामाजिक न्याय और अधिकारिता समिति की अध्यक्षता करेंगे।

संसद की स्थायी समितियां संबंधित मंत्रालयों और विभागों की नीतियों, योजनाओं और कामकाज की संसदीय समीक्षा करती हैं। ये समितियां अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें संसद के समक्ष प्रस्तुत करती हैं। फ़ाइल फ़ोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।