देश

सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर में जसीडीह बाईपास रेलवे लाइन का किया उद्घाटन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर में जसीडीह बाईपास रेलवे लाइन का किया उद्घाटन

सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर में जसीडीह बाईपास रेलवे लाइन का किया उद्घाटन, ईस्टर्न रेलवे की जीएम गीतिका पांडे और डीआरएम गुरुप्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना।

Short Headline: सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर में जसीडीह बाईपास रेलवे लाइन का किया उद्घाटन

09 अक्टूबर, देवघर: देवघर स्टेशन पर जसीडीह बाईपास रेलवे लाइन का उद्घाटन किया गया। सांसद निशिकांत दुबे, ईस्टर्न रेलवे की जीएम गीतिका पांडे और डीआरएम गुरुप्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर बाईपास लाइन पर ट्रेन को रवाना किया गया। मौके पर सांसद ने कहा कि जसीडीह में झारखंड का पहला रेलवे बाईपास बना है। भागलपुर से आने वाली ट्रेन को अब जसीडीह में लोको रिवर्सल से मुक्ति मिलेगी और बाईपास से सीधे अपने गंतव्य की ओर चली जाएगी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मधुपुर में भी रेलवे बाईपास का निर्माण शुरू हो जाएगा।

वहीं, रेलवे की जीएम गीतिका पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में भारतीय रेलवे लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में देवघर की जसीडीह बाईपास रेलवे लाइन शुरू होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी, जसीडीह स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव कम होगा और लोको रिवर्सल की आवश्यकता भी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने इसे आम जनता के लिए एक बड़ी सौगात बताया।

बाइट- निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा बाइट- गीतिका पांडे, जीएम, ईस्टर्न रेलवे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।