देश

संस्थानों के ड्रेस कोड का सम्मान हो: मुख्तार अब्बास नकवी

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
संस्थानों के ड्रेस कोड का सम्मान हो: मुख्तार अब्बास नकवी

अगस्त 25, नई दिल्ली: इलाहाबाद हाई कोर्ट के हिजाब से जुड़े फैसले के बाद बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हिजाब के मुद्दे पर किसी को भी सांप्रदायिक विवाद या तनाव पैदा करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने की अनुमति से जुड़ी याचिका पर प्रतिक्रिया देते हुए नकवी ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों के अपने नियम, अनुशासन और ड्रेस कोड होते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को संस्थानों के निर्धारित नियमों का सम्मान करना चाहिए।

मुख्तार अब्बास नकवी ने इस मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देने से बचने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों के नियमों और अनुशासन का पालन किया जाना चाहिए। फ़ाइल फ़ोटो: मुख्तार अब्बास नकवी

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।