संत हिरदाराम नगर में रक्तदान शिविर, 150 रक्तदाताओं ने किया महादान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल के संत हिरदाराम नगर में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। संत निरंकारी सत्संग भवन, स्काईलैंड गार्डन के पास आयोजित शिविर में शासकीय हमीदिया ब्लड बैंक का सहयोग रहा। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले शिविर में 150 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
शिविर शुरू होते ही रक्तदान करने के लिए लोगों की कतारें लग गईं। आयोजकों के अनुसार, मानव सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से रक्तदान को मिशन की सेवा गतिविधियों में विशेष स्थान दिया गया है। शिविर का आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद तथा जोनल इंचार्ज अशोक जुनेजा और संयोजक महेश वीधानी के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवीाली। रक्तदाताओं ने भी इस सामाजिक पहल में उत्स, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और मिशन के सेवादार मौजूद रहे। शिविर की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सेवा दल के सदस्यों ने संभाली। रक्तदाताओं ने भी इस सामाजिक पहल में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
संत हिरदाराम नगर में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्देश्य रक्त की कमी को दूर करना और जनकल्याण में योगदान देना है। यह विषय रक्तदान के माध्यम से समाज सेवा और स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि 150 दाताओं ने एक दिन में रक्तदान किया, जिससे अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं को तत्काल सहायता मिली। शिविर के सफल आयोजन से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और भविष्य में अधिक दानकर्ता जुटाने में मदद मिलेगी। इससे आम जनता को आपात स्थितियों में रक्त उपलब्धता सुनिश्च