व्यापार

संतकबीरनगर में धूमधाम से मना रक्षाबंधन:बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, बाजारों में रौनक रही

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
संतकबीरनगर में धूमधाम से मना रक्षाबंधन:बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, बाजारों में रौनक रही

संतकबीरनगर जिले में प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सड़कों पर काफी चहल-पहल देखी गई और बाजारों में भी रौनक रही। सुबह से ही राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया था। बहनों ने नए वस्त्र धारण कर भाइयों को अक्षत और रोली से तिलक लगाया फिर आरती उतारी।

इसके बाद उन्होंने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल नहीं होने के कारण बहनें पूरे दिन राखी बांध सकीं। रक्षाबंधन के पर्व पर दूर-दराज से भाई-बहन एक-दूसरे से मिलने पहुंचे।

उपहार की दुकानों पर भी भाई-बहन एक साथ खरीदारी करते देखे गए। मंदिरों में भी बहनों ने पूजा-पाठ कर अपने भाइयों की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। रक्षाबंधन के साथ ही श्रावण मास का समापन हो गया। श्रावण मास की शुरुआत 30 जुलाई को हुई थी।

भगवान भोलेनाथ के इस प्रिय महीने में श्रद्धालुओं ने हर दिन जलाभिषेक किया और पूरे माह शिव भक्ति में लीन रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।