संतकबीरनगर में व्यापारियों ने उठाई MDR सीमा बढ़ाने की मांग:2 हजार की जगह ₹10 हजार तक लेनदेन पर छूट देने के लिए PM के नाम सौंपा ज्ञापन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →संतकबीरनगर में डिजिटल भुगतान व्यवस्था को व्यापारियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने और संभावित अतिरिक्त वित्तीय बोझ से राहत दिलाने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आवाज बुलंद की है। संगठन के प्रदेश महामंत्री (संगठन) एवं जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरि के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर 2 बजे पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सदर विधायक अंकुर तिवारी और जिलाधिकारी अनुज मलिक को सौंपा।
व्यापार मंडल ने एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) से छूट के लिए न्यूनतम लेनदेन की सीमा ₹2,000 से बढ़ाकर ₹10,000 और मासिक अधिकतम सीमा ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख करने की मांग की। व्यापार मंडल की कोर इकाई की बैठक में यूपीआई और डिजिटल भुगतान से जुड़ी एमडीआर व्यवस्था पर चर्चा के बाद यह मांग उठाई गई।
संगठन का कहना है कि छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के लिए डिजिटल भुगतान व्यवस्था को आर्थिक रूप से व्यावहारिक बनाए रखना जरूरी है। लेनदेन की सीमा में संशोधन होने से व्यापारियों को राहत मिल सकती है और डिजिटल भुगतान को लेकर उनका भरोसा मजबूत होगा। एमडीआर व्यवस्था की समीक्षा श्रवण अग्रहरि बोले- व्यापारियों की समस्याओं पर सरकार करे विचार संगठन के प्रदेश महामंत्री (संगठन) एवं जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरि ने ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए एमडीआर व्यवस्था की समीक्षा करने का आग्रह किया।
लागू होने की तिथि को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी उन्होंने कहा कि शुल्क व्यवस्था, पात्रता, गणना के तरीके और लागू होने की तिथि को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाने चाहिए, ताकि व्यापारियों के बीच किसी प्रकार का भ्रम न रहे। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए व्यापारियों के हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती।
डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने वाली नीतियां ऐसी होनी चाहिए, जिनसे छोटे दुकानदारों और मध्यम वर्गीय व्यापारियों पर अनावश्यक आर्थिक दबाव न पड़े। समाधान के लिए लगातार प्रयास जिला महामंत्री विनीत चड्ढा ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष हरिलाल गुप्ता, नगर महामंत्री सचिवेश श्रीवास्तव, दीपक विश्वकर्मा, पेशकार अहमद और मेहदी हसन सहित व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।
📡 स्रोत: NewsData.io