संवेदनशील स्थलों पर बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, एसपी ने दिए सख्ती के निर्देश

कौशाम्बी। जिले में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने विभिन्न संवेदनशील स्थलों और प्रमुख चौराहों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को सतर्कता बढ़ाने और पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने संवेदनशील स्थलों और प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे प्रभावी रूप से काम करते रहें। जहां कैमरों की आवश्यकता है, वहां अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाकर ...
📡 स्रोत: NewsData.io