संयुक्त राष्ट्र ने अमरीका के ल्यूक लिंडबर्ग को विश्व खाद्य कार्यक्रम का नया प्रमुख नियुक्त किया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
संयुक्त राष्ट्र ने अमरीका के कृषि अधिकारी ल्यूक लिंडबर्ग को विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। लिंडबर्ग, सिंडी मैक्केन का स्थान लेंगे।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरेस और खाद्य तथा कृषि संगठन के महानिदेशक क्यू डोंग्यू ने संयुक्त रूप से उनकी नियुक्ति की घोषणा की। यह घोषणा बोर्ड की सहमति के बाद की गई।
37 वर्षीय लिंडबर्ग ऐसे समय में डब्ल्यूएफपी की जिम्मेदारी संभालेंगे, जब संगठन को जरूरतमंद लोगों के लिए खाद्य सहायता जुटाने में धन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। डब्ल्यूएफपी के अनुसार, दुनिया में करीब 26 करोड़ 60 लाख लोग खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं। लेकिन इस वर्ष संगठन ने धन की कमी के कारण करीब 11 करोड़ लोगों तक ही सहायता पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।