विदेश

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने नेपाल बाढ़ पर जताया गहरा दुख

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने नेपाल बाढ़ पर जताया गहरा दुख

अगस्त 27, नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नेपाल और चीन में आई भीषण बाढ़ से मैं बेहद दुखी हूं, इसमें कई लोगों की जान चली गई है, कई लापता हैं और व्यापक तबाही मची है।

उन्होंने आगे लिखा कि मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मेरी सहानुभूति सभी प्रभावित लोगों के साथ है। नेपाल में, सरकार के नेतृत्व में राहत कार्यों में संयुक्त राष्ट्र सहयोग कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र की टीमें और मानवीय सहायता सहयोगी बाढ़ से प्रभावित समुदायों की सहायता के लिए आवश्यक सामग्री और कर्मियों को जुटा रहे हैं। FILE PHOTO

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।