सपा को झटका, BJP में शामिल होंगे 3 बागी विधायक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 14, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल भी शुरू हो गया है। अमेठी में हलचल काफी तेज हैं। समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह यहां आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनके साथ समाजवादी पार्टी के दो अन्य विधायक अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी के भी बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है।
गौरीगंज स्थित राकेश प्रताप सिंह के निजी आवास 'मंगलम' पर सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए राकेश प्रताप सिंह और उनके समर्थक जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। आपको बता दें कि करीब 14 साल तक राकेश प्रताप समाजवादी पार्टी में रहे।
फोटो स्रोत- राकेश प्रताप सिंह