सपा की सरकार बनने पर लागू होंगी जन कल्याणकारी योजनायें- संजय विद्यार्थी सविता

बस्ती - सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में ‘संविधान बचाओ’ पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य संजय विद्यार्थी सविता ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की मौजूदा सरकार किसान, नौजवान और महिला विरोधी है। कहा कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है और हर तरफ अव्यवस्था का माहौल है। सपा नेता ने दावा किया कि किसान खाद और बीज के लिए परेशान हैं, जबकि बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी ...
📡 स्रोत: NewsData.io