राज्य

सप्त दिवसीय राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सप्त दिवसीय राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ

चित्रकला कार्यशाला प्रभारी डॉ. सन्दीप नागर ने बताया कि कार्यशाला का शुभारंभ अकादमी के निदेशक डॉ. गोविन्द गन्धे की अध्यक्षता में वरिष्ठ चित्रकार सुहास बहुलकर के मुख्य आतिथ्य तथा वरिष्ठ चित्रकार विवेक टेम्बे के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ।

अध्यक्षीय उद्बोधन में अकादमी के निदेशक डॉ. गोविन्द गन्धे ने कहा कि अकादमी का सौभाग्य है कि यह कार्यशाला संस्कृति विभाग के नियमित कैलेण्डर के अतिरिक्त प्राप्त हुई है।

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार कालिदास संस्कृत अकादमी के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में श्रीराम जी की सपर्या में देश के विभिन्न कलासाधकों द्वारा विभिन्न आकारों एवं शैलियों में चित्र निर्मित किए जाएंगे, जिन्हें पुर्तगाल (गोवा) में स्थायी रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ चित्रकार सुहास बहुलकर ने बताया कि चित्रकूट में स्थित रामदर्शन संग्रहालय की तर्ज पर पुर्तगाल (गोवा) में यह संग्रहालय निर्मित हो रहा है। इसमें देश के 6 राज्यों से आमंत्रित वरिष्ठ चित्रकार रामायण पर केंद्रित अपनी कला को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।

इससे मध्यप्रदेश की कला को स्थायी स्थान प्राप्त होगा।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।