सप्तमी से नवमी तक सदर अस्पताल रांची में 20 बेड रिजर्व, मेडिकल टीमें भी रहेंगी तैनात
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दुर्गा पूजा में स्वास्थ्य सुरक्षा की विशेष तैयारी, सप्तमी से नवमी तक सदर अस्पताल में 20 बेड रिजर्व, तीन प्रमुख चौक पर लगेंगे मेडिकल कैंप, 108 एम्बुलेंस सेवा भी सहज उपलब्ध।
Short Headline: सप्तमी से नवमी तक सदर अस्पताल रांची में 20 बेड रिजर्व, मेडिकल टीमें भी रहेंगी तैनात
सदर अस्पताल व्यवस्था, रांची, डीडी
दुर्गा पूजा में स्वास्थ्य सुरक्षा की विशेष तैयारी
सप्तमी से नवमी तक सदर अस्पताल में 20 बेड रिजर्व
तीन प्रमुख चौक पर लगेंगे मेडिकल कैंप 108 एम्बुलेंस सेवा भी सहज उपलब्ध
एंकर दुर्गा पूजा के दौरान रांची में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और आपात स्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष तैयारी की है। सप्तमी से नवमी तक सदर अस्पताल में 20 अतिरिक्त बेड आरक्षित रखे जाएंगे। वहीं, शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे, जहां तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की तैनाती होगी। इसके अलावा, छह अन्य स्थानों पर भी 108 एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम मौजूद रहेगी।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. रांची में दुर्गा पूजा के मद्देनजर सदर अस्पताल में मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सप्तमी से नवमी यानी 17 से 20 अक्टूबर तक अस्पताल में 20 अतिरिक्त बेड रिजर्व रखे जाएंगे। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह ने बताया कि चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
बाइट- डॉ. बिमलेश सिंह, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, रांची
वीओ 02. वहीं, शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। इनमें अल्बर्ट एक्का चौक, कोकर सदर थाना के समीप और कचहरी चौक स्थित नगर नियंत्रण कक्ष के पास का स्थान शामिल है। डॉ. बिमलेश सिंह ने बताया कि छह स्थानों पर शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक 108 एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम भी उपलब्ध रहेगी।
बाइट- डॉ. बिमलेश सिंह, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, रांची
अंतिम वीओ स्वास्थ्य विभाग की इस व्यवस्था से दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। प्रशासन की कोशिश है कि पूजा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में इलाज में देरी न हो और श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में पर्व मना सकें।
डीडी न्यज़ के लिए रांची से सहयोगी सौरभ कुमार के साथ प्रणय प्रबोध की रिपोर्ट।