खेल

सरगुजा ओलंपिक से क्षमता साबित करने मौका: ओम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सरगुजा ओलंपिक से क्षमता साबित करने मौका: ओम

भास्कर न्यूज | राजपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक महुआपारा के खेल मैदान में चल रही चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता 2026-27 का समापन हुआ। 16 से 19 सितंबर तक चले इस खेल में ग्रामीण और स्कूली स्तर की प्रतिभाओं ने जमकर अपना कौशल दिखाया। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश जायसवाल रहे, जबकि अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय भगत ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, धरम सिंह, प्रवीण अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल, मुकेश गुप्ता और जगवंशी यादव मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान बालक एवं बालिका वर्ग के बीच 12 प्रमुख खेल विधाओं में कड़े मुकाबले देखने को मिले। मैदान पर 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, रिले दौड़, गोला फेंक, रस्साकसी, कबड्डी, खो-खो, तवा फेंक, भाला फेंक, ऊंची कूद और लंबी कूद की स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

मुख्य अतिथि ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश भर में खेल प्रतिभाओं को तराशने का काम हो रहा है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा, "सरगुजा ओलंपिक के जरिए ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिला है। ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला और फिर राज्य स्तर तक मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

एसडीएम व नोडल अधिकारी देवेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खिलाड़ी अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से राजपुर और पूरे प्रदेश का नाम रोशन करें। प्रतियोगिता का सफल संचालन प्रशासनिक निगरानी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ संजय दुबे, बीईओ जे आर नागदेव, करारोपण अधिकारी दिलीप जायसवाल, कृष्णानंद तिवारी, अशोक गुप्ता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, बबलू यादव और संतोष तिवारी मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।