देश

सरगुजा से रामलला के दर्शन के लिए 850 श्रद्धालु रवाना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सरगुजा से रामलला के दर्शन के लिए 850 श्रद्धालु रवाना

सरगुजा, 16 सितंबर 2026

श्री रामलला तीर्थ दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के अंतर्गत आज सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से काशी और अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 230 बजे रवाना हुई स्पेशल ट्रेन को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर मंजूषा भगत, सभापति नगर पालिक निगम हरमिंदर सिंह टिन्नी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, आईआरसीटीसी तथा छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को काशी में बाबा विश्वनाथ और अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिलेगा। दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति के साथ देश की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालुओं का काशी और अयोध्या धाम के लिए रवाना होना प्रसन्नता का विषय है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर सरगुजा से 850 श्रद्धालुओं के भारत गौरव ट्रेन से काशी और अयोध्या धाम के लिए रवाना होने की है। यह कार्यक्रम श्री रामलला तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया है, जिससे भक्तों को पवित्र स्थल तक पहुँचने में सुविधा मिलती है। इस कदम का महत्व इसलिए है क्योंकि यह धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देता है और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करता है। इसके परिणामस्वरूप स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा, क्योंकि यात्रा के दौरान आवास, भोजन और अन्य सेवाओं पर खर्च बढ़ेगा। साथ ही, यह पहल धार्मिक सहि

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।