विदेश

सरकार ने गेहूं के आटे और संबंधित उत्पादों पर लगे निर्यात प्रतिबंध हटाए

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सरकार ने गेहूं के आटे और संबंधित उत्पादों पर लगे निर्यात प्रतिबंध हटाए

रायपुर, 25 अगस्त 2026 सरकार ने गेहूं के आटे और संबंधित उत्पादों पर लगे निर्यात प्रतिबंध हटा दिए हैं, जिससे आटा, मैदा, सूजी और अन्य गेहूं आधारित उत्पादों के विदेशी निर्यात का रास्ता खुल गया है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने गेहूं के आटे और संबंधित उत्पादों के लिए निर्यात नीति में तत्काल प्रभाव से संशोधन किया है। महानिदेशालय द्वारा जारी अधिसूचना में, सरकार ने कुछ विशेष श्रेणियों के गेहूं और ड्यूरम गेहूं के निर्यात को प्रतिबंधित से मुक्त घोषित कर दिया है।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।