अपराध

सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को डराया जा रहा:मनीष सिसोदिया बोले- यूपी में मिड-डे मील पर सवाल करने पर जेल भेज दिया जाता है

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को डराया जा रहा:मनीष सिसोदिया बोले- यूपी में मिड-डे मील पर सवाल करने पर जेल भेज दिया जाता है

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार को संतकबीरनगर पहुंचे। बघौली ब्लॉक के सिकोहरा गांव में उन्होंने पार्टी के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक की मां शांति देवी के तेरहवीं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और विरोध की आवाज दबाने को लेकर निशाना साधा।

सरकार के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई का आरोप सिसोदिया ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट जैसी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार से सवाल पूछने वालों को डराने और उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मिड-डे मील का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति बच्चों के हक और उनके भोजन को लेकर सवाल करता है तो उसे जेल तक भेज दिया जाता है।

सिसोदिया ने इसे लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय बताया। सरकारी स्कूलों को मजबूत करने की वकालत सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों के बंद होने के मुद्दे पर भी प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बच्चों को अच्छे और बेहतर सरकारी स्कूल मिलना उनका हक है। गरीब और सामान्य परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकारी स्कूलों को मजबूत किया जाना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार की प्राथमिकता बच्चों को बेहतर शिक्षा और अच्छे सरकारी स्कूल उपलब्ध कराना नहीं है। संतकबीरनगर पहुंचने पर आप जिलाध्यक्ष दुर्विजय यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनीष सिसोदिया का फूल-मालाओं से स्वागत किया। सिकोहरा में आयोजित ब्रह्मभोज में राज्यसभा सांसद संजय सिंह, आप नेता सौरभ भारद्वाज, संजीव झा, जितेंद्र सिंह तोमर और दिलीप पांडेय समेत अन्य नेता भी पहुंचे।

सभी नेताओं ने शांति देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान कार्यक्रम में अखिलेश पांडेय, कृष्ण चंद चौधरी, कुलदीप जायसवाल, विनय, शशिकांत यादव, सूर्यकांत मौर्य, डॉ.

त्रिभुवन चौहान, अमन चौरसिया, महताब आलम और चंदन चौरसिया समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

समाज में आवाज़ उठाने वालों के डर से हमें याद आता है कि असहमतियाँ भी संवाद के जरिये हल हो सकती हैं। जब किसी को दमन का सामना करना पड़े, तो कानूनी मार्ग, सार्वजनिक मंच या मीडिया का सहारा लें। संघर्ष को हिंसा से नहीं, सहानुभूति और तर्क से सुलझाएँ। हर नागरिक को अपनी बात कहने का अधिकार है; हमें एक-दूसरे की सुनने की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि न्याय और समानता की राह खुल सके।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।