'सरकार नौकरी नहीं देना चाहती, युवाओं को कांवड़ यात्रा में ले जाना चाहती है'- दिग्विजय सिंह

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे. उन्होंने सरकार पर युवाओं को रोजगार देने के बजाय अन्य मुद्दों में उलझाने का आरोप लगाया. वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी पद बढ़ाने, रिक्त पद जोड़ने और दूसरी काउंसलिंग की मांग कर रहे हैं.
📡 स्रोत: NewsData.io