सरकार ने पर्यटन क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय डिजिटल सार्वजनिक ढांचा तैयार करने की परियोजना शुरू की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मंत्रलाय ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स-ओ.एन.डी.सी. के साथ मिलकर नेशनल डिजिटल टूरिज्म स्टैक तैयार करने की पहल की है। इसका लक्ष्य वर्ष 2028 के अंत तक 23 हजार पर्यटन अनुभवों और होमस्टे को इस मंच से जोड़ना और उन्हें बुक करने योग्य बनाना है।
पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कल विश्व पर्यटन दिवस पर भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में इस परियोजना की शुरुआत की। मंत्रालय के अनुसार, ओ.एन.डी.सी. और इंटरनेशनल सेंटर फॉर डी.पी.आई. इनोवेशन एंड एडवांसमेंट-आई.सी.डी.आई.ए. के सहयोग से विकसित किया जा रहा है, जो इस डिजिटल ढांचा से पर्यटन विकल्पों को अधिक सुलभ और विश्वसनीय बनाएगा।
कार्यक्रम में पर्यटन सचिव भुवनेश कुमार ने कहा कि परियोजना के अग्रिम स्तर पर एआई का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेशनल डिजिटल टूरिज्म स्टैक की परिकल्पना एक टिकट, एक पास की है, जिससे पूरे भारत को एक ही यात्रा अनुभव से जोड़ा जा सकेगा।
इस डिजिटल ढांचे का उद्देश्य पर्यटकों को देश के अधिक स्थानों की जानकारी उपलब्ध कराना, यात्रा को सुविधाजनक बनाना, आसानी से बुकिंग और भुगतान की सुविधा देना तथा कागजी कार्रवाई कम करना है।