खेल

सरकार ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा की

लेखक: AIR Delhi अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

सरकार ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2025 की घोषणा कर दी है। भारत की प्रमुख महिला बैडमिंटन डबल्स जोड़ी ट्रीसा जॉली और पल्लेल्ला गायत्री गोपीचंद समेत विभिन्न खेलों के 15 अन्य खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी इसायाह अरुमैनायागम को अर्जुन पुरस्कार-लाइफटाइम से सम्मानित किया जाएगा। एथलेटिक्स कोच परवीर सिंह, बॉक्सिंग कोच छोटे लाल यादव और शूटिंग कोच नेहा नंदकुमार चव्हाण को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, पुणे स्थित आर्मी पैरालंपिक नोड को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार खेलों के प्रोत्साहन और विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कॉरपोरेट संस्था तथा गैर-सरकारी संगठन को दिया जाता है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं।

A
AIR Delhi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।