सरकार ने वर्ष 2024 के लिए तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कारों की घोषणा की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →लैंड एडवेंचर श्रेणी में बलजीत कौर और स्काल्ज़ांग रिग्ज़िन, वाटर एडवेंचर श्रेणी में रिमो साहा और लाइफ टाइम अचीवमेंट श्रेणी में शिव प्रसाद चमोली को पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। चयन राष्ट्रीय चयन समिति की अनुशंसाओं के आधार पर किया गया।
समिति ने नामांकनों का मूल्यांकन किया और राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने के लिए पुरस्कार विजेताओं की अनुशंसा की।
ये पुरस्कार युवाओं में साहस, सहनशक्ति, अनुशासन, जोखिम लेने की क्षमता और सहयोगात्मक टीम वर्क की भावना को बढ़ावा देते हैं, साथ ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तेजी और प्रभावशीलता के साथ प्रतिक्रिया करने की क्षमता को प्रोत्साहित करते हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 के साथ ये पुरस्कार प्रदान करेंगी। पुरस्कार समारोह की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।