'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की नई दिल्ली के इंदिरा भवन में बड़ी बैठक हुई.
मीटिंग में देश के मौजूदा राजनीतिक हालात के अलावा पेपर लीक, छात्रों का प्रदर्शन, छात्रों पर बल प्रयोग, छात्रों की गूंज, ओबीसी जनगणना और राम मंदिर चढ़ावा चोरी सहित कई मुद्दे को लेकर आगे की रणनीति पर मंथन किया गया.
CWC की मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, 'संसद सत्र खत्म होने के बाद हम लोग पहली बार मिल रहे हैं. कुछ बेहद ज्वलंत मुद्दों पर हमें आपस में चिंतन मनन करना है. आज हमारी सामूहिक चिंता का सबसे बड़ा बिंदु युवा हैं. आजादी की 80 साल हो गए पर कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्थितियां बेहतर होने की जगह बदतर होती जा रही हैं.'
सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला - खरगे कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'दुनिया का सबसे युवा देश भारत ही है और युवा हमारा भविष्य हैं, पर सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया है.
सांप्रदायिक उन्माद और रेवड़ी कल्चर की होड़ में सबसे अधिक उपेक्षा युवाओं के शिक्षा और रोजगार की हुई है. इस मौके पर मैं राजीव गांधी जी का खासतौर पर स्मरण करना चाहूंगा. कल उनकी जन्म जयंती है. उन्होंने प्रचंड बहुमत की सरकार में रहते हुए अपनी नीतियों के केंद्र में नौजवानों को रखा था.'
'यूपीए सरकार में शिक्षा अधिकारों को मिली रफ्तार' आगे कहा, 'UPA सरकार में शिक्षा अधिकार से लेकर संस्थाओं के निर्माण और विकास को गति मिली, लेकिन जब युवाओं पर चर्चा होती है तो हमारे कई साथी, इन बातों को मजबूती से नहीं रखते हैं, जबकि ये हमारी बड़ी उपलब्धियां हैं.
इसी के साथ IT और संचार क्रांति की भी बड़ी उपलब्धि है, जिसने 21वीं सदी के भारत को शक्ति दी.' मोदी सरकार में युवाओं का भविष्य हुआ तबाह - खरगे उन्होंने कहा, 'पिछले 12 वर्षों में मोदी सरका
📡 स्रोत: ABP Live