इस सरकारी बैंक ने किया लोन के ब्याज दरों में बदलाव, MCLR में बढ़ोत्तरी, 1 सितंबर से नए लेंडिंग रेट्स लागू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर महीने की शुरुआत के साथ-साथ लोन के ब्याज दरों (Loan Rates) में बदलाव का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक में मार्जिनल कॉस्ट आफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में बदलाव किया है। संशोधित एमसीएलआर दरें 1 सितंबर से लागू हो चुकी हैं। इससे पहले बैंक ने 1 अगस्त को दरों में संशोधन किया था।
बदलाव के बाद एमसीएलआर 8% से लेकर 9. 10% के बीच है। 3 महीने के लिए MCLR में 5 आधार अंकों की वृद्धि की गई है। पहले दरें 8.45% थी, जिसे बढ़ाकर 8.50% कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य टेन्योर में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। ओवरनाइट टेन्योर के लिए दरें 8% पर बरकरार रहेंगी।
टेन्योर वाइज MCLR जानें ओवरनाइट टेन्योर के लिए एमसीएलआर 8%, 1 महीने के लिए 8.25% और 6 महीने के लिए 8.35% पर बरकरार है। 1 साल के टेन्योर के लिए दरें 8.80% और 3 साल के लिए 9.10% है। इसके अलावा बेस रेट और RLLR में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन टी-बिल लेंडिंग रेट्स (TBLR) में संशोधन हुआ है।
पीएनबी प्राइम प्लस के लिए टीबीएलआर 5.25% होगा। 6 महीने के टेन्योर प्रीमियम के लिए दरें 0.25% और 12 महीने के लिए 0.40% हैं।
फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं पीएनबी ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.60% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 3.50% से लेकर 7% है।
जबकि सुपर सीनियर सिटीजंस को 3.80% से लेकर 7.40% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 444 दिन के स्पेशल टेन्योर पर मिल रहा है। एफडी की ब्याज दरें यहाँ चेक करें
📡 स्रोत: NewsData.io