व्यापार

सरकारी योजनाओं से संवर रही ग्रामीणों की जिंदगी, रतलाम में महिला और युवा बने आत्मनिर्भर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सरकारी योजनाओं से संवर रही ग्रामीणों की जिंदगी, रतलाम में महिला और युवा बने आत्मनिर्भर

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से नाथी गणावा ने शुरू किया साड़ी का कारोबार, पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम से राहुल गुर्जर ने बढ़ाया एमपी ऑनलाइन केंद्र; जिले में 8,665 से अधिक स्व-सहायता समूह सक्रिय।

रतलाम जिले में केंद्र सरकार की योजनाएं ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर रुपाखेड़ा गांव की नाथी गणावा ने खेती के साथ साड़ी का कारोबार शुरू किया है। समूह से मिली आर्थिक सहायता और बैंक ऋण ने उन्हें अपनी आमदनी बढ़ाने का अवसर दिया।

वहीं, ईश्वरथूनी गांव के 31 वर्षीय राहुल गुर्जर ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 10 लाख रुपये का ऋण लेकर अपने एमपी ऑनलाइन केंद्र का विस्तार किया। जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 8,665 से अधिक स्व-सहायता समूह गठित हैं। ये पहलें स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रही हैं।

------------------

बाइट - नाथी गणावा , रुपाखेड़ा गांव, लाभार्थी

बाइट - राहुल गुर्जर , लाभार्थी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।