सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

रायपुर, 23 अगस्त 2026 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पांच सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन शिक्षकों का चयन जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तीन चरणों की प्रक्रिया के जरिए किया गया है।
पुरस्कार पाने वाले शिक्षक 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 6 संगठनों से हैं। इनमें 26 पुरुष और 22 महिला शिक्षक शामिल हैं इनमें छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शासकीय प्राथमिक शाला खीचरी में पदस्थ शिक्षिका सुनीता यादव भी शामिल है।
सुनीता यादव ने प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित करने, नवाचार के माध्यम से शिक्षा को प्रभावी बनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए हैं।