सरपंच बनी बहू, सास ने पंचायत को दान की लाखों रुपए की जमीन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शाहपुरा के अखेपुर गांव में एक परिवार ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की है। सरपंच रतनदेवी भवानी जाट की 85 वर्षीय सास रामप्यारी देवी ने ग्राम पंचायत भवन निर्माण के लिए करीब सवा बीघा जमीन पंचायत के नाम रजिस्ट्री करवा दी।
30 अक्टूबर, भीलवाड़ा। जिले के शाहपुरा के अखेपुर गांव में एक परिवार ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की है। सरपंच रतनदेवी भवानी जाट की 85 वर्षीय सास रामप्यारी देवी ने ग्राम पंचायत भवन निर्माण के लिए करीब सवा बीघा जमीन पंचायत के नाम रजिस्ट्री करवा दी। करीब 20 लाख रुपए बाजार मूल्य की इस जमीन से अब पंचायत भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
राजस्थान के शाहपुरा जिले के अखेपुर गांव में एक परिवार ने सामाजिक सरोकार और जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश की है। गांव की बहू सरपंच बनी तो सास ने पंचायत भवन के लिए अपनी जमीन ही दान कर दी। 85 वर्षीय रामप्यारी देवी ने करीब 20 लाख रुपए कीमत की सवा बीघा जमीन ग्राम पंचायत के नाम करवाई है। उनकी इस पहल की ग्रामीण जमकर सराहना कर रहे हैं।
दरअसल, कोटड़ी तहसील के अखेपुर गांव में नवगठित ग्राम पंचायत के पास अपना भवन बनाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में सरपंच रतनदेवी भवानी जाट के परिवार ने पंचायत को जमीन देने का निर्णय लिया। परिवार की 85 वर्षीय मुखिया रामप्यारी देवी ने करीब सवा बीघा यानी 0.18 हेक्टेयर खातेदारी भूमि ग्राम पंचायत अखेपुर के नाम रजिस्ट्री करवा दी। इस जमीन का बाजार मूल्य करीब 20 लाख रुपए बताया जा रहा है। कोटड़ी तहसील कार्यालय में तहसीलदार रमेशचंद्र मीणा की मौजूदगी में रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की गई।
जमीन मिलने के बाद अब अखेपुर ग्राम पंचायत में भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सरपंच प्रतिनिधि भवानीराम जाट के अनुसार, पंचायत भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। वहीं, तहसीलदार ने भी जमीन की रजिस्ट्री को पंचायत भवन निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। 85 साल की उम्र में रामप्यारी देवी की इस पहल ने ग्रामीणों के बीच एक मिसाल कायम की है।
बाइट - 1 रमेश मीणा, तहसीलदार