सरसों की उपज बढ़ाकर देश को खाद्य तेलों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान, भरतपुर में दो दिवसीय कार्यशाला

भरतपुर, 18 अगस्त। राई—सरसों की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला भरतपुर में आयोजित हुई। कार्यक्रम में पहले दिन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद—आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगीलाल ने सरसों की उपज बढ़ाकर देश को खाद्य तेलों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रगति करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्नत किस्म के विकास में जैव प्रौद्योगिकी, नवीनतम तकनीक के प्रभावी उपयोग, फसल सुधार कार्यक्रमों के संबंध में और अनुसंधान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।