सर्दी-जुकाम की कुछ दवाएं बच्चों को देने पर रोक:4 साल से छोटे बच्चों को खतरा, पैकेट पर वॉर्निंग लिखना जरूरी, केंद्र का आदेश

केंद्र सरकार ने चार साल से छोटे बच्चों के लिए सर्दी-जुकाम की दवा को लेकर शनिवार को नया आदेश जारी किया है। सरकार ने चार साल से छोटे बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड वाली कुछ दवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।
सरकार ने दवा कंपनियों को इन दवाओं के पैकेट, अंदर की जानकारी और प्रचार सामग्री पर साफ चेतावनी लिखने का आदेश दिया है, ताकि छोटे बच्चों को इनके इस्तेमाल से होने वाले संभावित खतरे से बचाया जा सके। खबर को अपडेट किया जा रहा है।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar