व्यापार

अब सर्फ-साबुन भी महंगे, HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ाए दाम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अब सर्फ-साबुन भी महंगे, HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ाए दाम

देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, खाने- पीने के सामानों के साथ ही रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले सामानों की कीमतों में भी लगातार इजाफा हो रहा है.

हाल ही में हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने अपने पॉपुलर डिटरजेंट ब्रांड व्हील, सर्फ एक्सेल और रिन के कई पैकेट के दाम अक्टूबर में फिर से बढ़ा दिए हैं.

कंपनी ने अलग-अलग प्रोडक्ट की कीमत में 2.2% से 7.1% तक की बढ़ोतरी कर दी है.

खास बात ये है कि इनमें से कई प्रोडक्ट्स के दाम इस साल दूसरी, तीसरी या चौथी बार बढ़ाए गए हैं.

कितने बढ़े डिटरजेंट पाउडर के दाम?

कंपनी ने व्हील पाउडर की 1 किलो पैकेट की कीमत 90 रुपये से बढ़ाकर 93 रुपये कर दी है.

वहीं 500 ग्राम का पैकेट 46 रुपये से बढ़कर 47 रुपये का कर दिया है.

तो वहीं सर्फ एक्सेल ईजी वॉश का 1 किलो पैकेट अब 172 रुपये का हो गया है, जो पहले 167 रुपये का था.

इसके साथ ही 500 ग्राम पैकेट की कीमत 85 रुपये से बढ़ाकर 87 रुपये कर दी गई है.

इसके अलावा रिन आला के 500ml के पैक की कीमत 90 रुपये से बढ़ाकर 95 रुपये कर दी है.

रिन पाउडर का 1 किलो का पैकेट अब 123 रुपये का हो गया है. जो पहले 120 रुपये का था. वहीं 500 ग्राम पैकेट की कीमत 61 रुपये से बढ़ाकर 63 रुपये कर दी गई है.

कई बार बढ़ी हैं इस साल कीमतें

हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब HUL ने अपने डिटरजेंट प्रोडक्ट्स की कीमतों में इजाफा किया है.

इससे पहले कंपनी व्हील पाउडर की कीमत को 10 रुपये तक बढ़ा चुकी है. तो वहीं सर्फ एक्सेल की कीमतों में भी इस साल करीब 11 रुपये का इजाफा हुआ है. रिन की कीमतों में भी इस साल तेजी से इजाफा हुआ है.

जनता पर पड़ेगा असर व्हील, रिन और सर्फ एक्सेल रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले डिटर्जेंट हैं. इसलिए इनकी कीमत बढ़ने का सीधा असर घर के मासिक बजट पर पड़ सकता है.

खासकर उन परिवारों पर ज्यादा असर होगा जो नियमित रूप से बड़े पैक खरीदते हैं.

इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में कपड़े धोने के सामान पर घर का खर्च थोड़ा

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।