अपराध

सरिया-चोरी करते पकड़े युवक को लोगों ने खंभे से बांधा:VIDEO में एक व्यक्ति बोला- इसके साथ क्या किया जाए; पुलिस ने हिरासत में लिया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सरिया-चोरी करते पकड़े युवक को लोगों ने खंभे से बांधा:VIDEO में एक व्यक्ति बोला- इसके साथ क्या किया जाए; पुलिस ने हिरासत में लिया

शाहजहांपुर में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन मकान से लोहे के सरिये चोरी करने के शक में लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। लोगों ने युवक के दोनों हाथ बांधकर उसे रस्सी के सहारे खंभे से बांध दिया। उसके पास से लोहे के सरिये भी बरामद किए गए। घटना का करीब 47 सेकंड का वीडियो शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

घटना चौक कोतवाली क्षेत्र की साउथ सिटी कॉलोनी की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ चौकी ले गई। वहां उससे चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। साउथ सिटी कॉलोनी में एक मकान का निर्माण चल रहा है।

शुक्रवार सुबह वहां से लोहे के सरिये गायब होने की जानकारी सामने आई। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने एक युवक को सरिये लेकर जाते हुए देखा। शक होने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने युवक से सरियों के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद लोगों का शक और गहरा गया।

देखते ही देखते मौके पर कई लोग जमा हो गए और युवक को पकड़कर रोक लिया। दोनों हाथ बांधे, रस्सी से खंभे में बांधकर रखा लोगों ने युवक को रस्सी से एक खंभे से बांध दिया। उसके दोनों हाथ भी बांध दिए गए। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। करीब 47 सेकंड के इस वीडियो में एक व्यक्ति युवक पर कॉलोनी में पहले भी सामान चोरी करने का आरोप लगाता सुनाई दे रहा है।

वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि कॉलोनी से पहले चोरी हुआ दूसरा सामान भी इसी युवक ने चुराया था। लोगों ने युवक को चौक कोतवाली क्षेत्र के मौजमपुर का रहने वाला बताया है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस युवक को चौकी ले गई, नशे का आदी होने का अंदेशा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने युवक को लोगों के कब्जे से लेकर चौकी पहुंचाया और उससे पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ और उसकी स्थिति को देखते हुए युवक नशे का आदी लग रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद सरिये कहां से आए थे और क्या युवक का इससे पहले हुई चोरी की घटनाओं से भी कोई संबंध है।

लिखित शिकायत नहीं मिली, जांच के बाद होगी कार्रवाई चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि एक युवक को चौकी पर लाकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक उसके खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि युवक से पूछताछ और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

शिकायत और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

सामाजिक न्याय के लिए हमें दण्डात्मक हिंसा से हटकर कानूनी मार्ग अपनाना चाहिए। जब कोई व्यक्ति चोरी का संदेह हो, तो पुलिस को सूचित कर गिरफ्तारी कराना उचित है, न कि स्वयं हाथ में मामला लेना। समाज में सहानुभूति और कानून के प्रति विश्वास बढ़ाने से अपराध में कमी आएगी। सभी को याद रखना चाहिए कि हर किसी का अधिकार है न्याय पाने का, और हम सभी को मिलकर एक सुरक्षित, सहिष्णु समाज बनाना है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।