मनोरंजन

सर्जरी के बाद Jr NTR की ‘ड्रैगन’ में वापसी, शुभ मुहूर्त में फिर शुरू की शूटिंग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सर्जरी के बाद Jr NTR की ‘ड्रैगन’ में वापसी, शुभ मुहूर्त में फिर शुरू की शूटिंग

जूनियर एनटीआर को इंडियन सिनेमा में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर्स में से एक माना जाता है, इतना ही नहीं उन्हें फैंस द्वारा मैन ऑफ द मासेस के नाम से भी बुलाया जाता है.

ऐसे में सामने आ रही नई अपडेट के मुताबिक एक्टर को इंटेंस एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान कंधे में चोट लग गई थी, जिससे अब ठीक होने के बाद वह फिल्म ड्रैगन की शूटिंग फिर से शुरू कर रहे हैं.

सेट पर लौटे जूनियर एनटीआर एक्टर की कंधे की सर्जरी अगस्त के महीने में हुई थी जिसके बाद उन्होंने रिकवर होने के लिए ब्रेक लिया था.

ऐसे में उनकी सेट पर वापसी फिल्म के लिए एक बड़ा कदम है, जिससे दर्शकों के बीच उत्साह की लहर देखने मिल रही है.

जूनियर एनटीआर को उनके दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, वर्सेटिलिटी और क्राफ्ट के लिए हमेशा बनाए रखे जाने वाले कमिटमेंट के लिए जाना जाता है.

जूनियर एनटीआर द्वारा शूटिंग पर वापस आने से फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है, क्योंकि सभी एक्टर को सिल्वर स्क्रीन पर उनके नए अवतार में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

फिल्म के डेवलपमेंट के करीब सूत्रों का कहना है, जूनियर एनटीआर अपनी कंधे की चोट और सर्जरी से उबरने के बाद 'ड्रैगन' के सेट पर वापस आ गए हैं.

चोट की गंभीरता को देखते हुए, उनका इतनी जल्दी सेट पर वापस आना बहुत उत्साह बढ़ाने वाला है.

टीम उन्हें वापस पाकर बेहद खुश है, और इतने शुभ समय पर शूट फिर से शुरू होना इसे और भी खास बना देता है.

टीम के इस नए शेड्यूल की शुरुआत करने के साथ सेट पर काफी एनर्जी है, और इसे लेकर फैंस का जोश भी उस बराबर ही बना हुआ है.

यामी गौतम की 'नई नवेली' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?

जानें- यहां सारी डिटेल्स

प्रशांत नील के साथ पहली फिल्म

प्रशांत नील द्वारा डायरेक्टेड 'ड्रैगन',जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्मों में सबसे ज्य

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।