सर्पदंश के प्रत्येक मामले और मृत्यु की तत्काल रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें अधिकारी: सीएमओ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 17, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश): मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर शशि दत्त शर्मा ने सर्पदंश को गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बताते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने जिला के सभी सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों तथा निजी चिकित्सकों से सर्पदंश के संदिग्ध एवं संभावित मामलों तथा इससे होने वाली मौतों की तत्काल रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सर्पदंश को राज्य में अधिसूचित रोग घोषित किया गया है। इसके तहत सभी सार्वजनिक एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों तथा संबंधित स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए सर्पदंश के मामलों और मौतों की समयबद्ध सूचना स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकरण को देना आवश्यक है।
इसके साथ ही प्रत्येक सर्पदंश के मामले एवं उससे होने वाली मृत्यु की जानकारी प्भ्प्च्-प्क्ैच् पोर्टल पर दर्ज करना भी सुनिश्चित किया जाना है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, समय पर रिपोर्टिंग से सर्पदंश की घटनाओं की निगरानी, अधिक प्रभावित क्षेत्रों एवं संभावित हॉटस्पॉट की पहचान तथा आवश्यकता के अनुसार एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता एवं वितरण सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है।
इससे प्रभावित लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने में भी मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या स्थानीय उपचार पर निर्भर रहने के बजाय घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान अथवा अस्पताल पहुंचाया जाए। सर्पदंश एक चिकित्सकीय आपातस्थिति है और समय पर उचित उपचार मिलने से गंभीर जटिलताओं एवं मृत्यु के जोखिम को कम किया जा सकता है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों एवं संबंधित स्तरों पर सर्पदंश से बचाव और नियंत्रण को लेकर आवश्यक जागरूकता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। इसमें सर्पदंश को चिकित्सकीय आपातस्थिति के रूप में पहचानना, उचित प्राथमिक उपचार, सर्पदंश के बाद किए जाने वाले अनुचित उपायों से बचना, मरीज को तत्काल स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचाना, उपलब्ध उपचार एवं एंटी-स्नेक वेनम की जानकारी तथा सर्पदंश से बचाव के उपायों को शामिल किया गया है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सर्पदंश के मामलों और मौतों की रिपोर्टिंग पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर शशि दत्त शर्मा का आग्रह, हिमाचल प्रदेश में सर्पदंश को गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती के रूप में उजागर करता है। यह विषय सर्पों के काटने से होने वाले स्वास्थ्य जोखिम और त्वरित चिकित्सा सहायता की आवश्यकता को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि सर्पदंश की समय पर पहचान और उपचार से मृत्यु दर घटती है, और रिपोर्टिंग से रोग नियंत्रण में सहायता मिलती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि लोगों को सर्पदंश के लक्षणों के प्रति सतर्