राज्य

सासाराम : ड्यूटी के दौरान बीएसएफ जवान का निधन, गांव में शोक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सासाराम : ड्यूटी के दौरान बीएसएफ जवान का निधन, गांव में शोक

Marking : Lead All

सासाराम : ड्यूटी के दौरान बीएसएफ जवान का निधन, गांव में शोक

सासाराम के घटीकन निवासी बीएसएफ जवान राजनाथ पासवान का असम में ड्यूटी के दौरान निधन हुआ। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही सम्मान में ग्रामीण उमड़ पड़े।

03 अक्टूबर , सासाराम( रोहतास, बिहार) : रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड के घटीकन गांव निवासी बीएसएफ जवान राजनाथ पासवान का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। वे 75वीं बटालियन बीएसएफ में असम में पदस्थापित थे। बताया गया कि ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया।

जवान के निधन की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव घटीकन में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को जब बीएसएफ के जवान और अधिकारी राजनाथ पासवान का पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे तो बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके अंतिम दर्शन और सम्मान के लिए सड़क पर उमड़ पड़े।

ग्रामीणों ने अपने गांव के जवान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने के दौरान मौजूद बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों ने भी ग्रामीणों की भावनाओं को देखा। इस दौरान माहौल गमगीन रहा।

राजनाथ पासवान के पार्थिव शरीर को बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों की मौजूदगी में उनके पैतृक गांव लाया गया। मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। जवान के निधन से परिजनों और गांव में शोक का माहौल है।

इस स्टोरी फोल्डर में :

बाइट - ललन पासवान (पूर्व विधायक) चेनारी।

Caption : सासाराम के घटीकन निवासी बीएसएफ जवान राजनाथ पासवान का असम में ड्यूटी के दौरान निधन हुआ। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही सम्मान में ग्रामीण उमड़ पड़े।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।