सस्ता कुकिंग ऑयल देने के लिए टैक्स घटाएगी सरकार! सालभर में 20% उछले दाम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रसोई का बजट लगातार बिगड़ रहा है और अब खाने के तेल की कीमत भी लोगों की जेब पर असर डाल रही है.
पिछले एक साल में भारत में कुकिंग ऑयल की कीमतों में करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही तेल की मांग और बढ़ने वाली है.
ऐसे में सरकार कीमतों को काबू में रखने के लिए एडिबल ऑयल के आयात पर लगने वाला टैक्स घटाने पर विचार कर रही है.
हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है.
सूत्रों के मुताबिक सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये है कि तेल सस्ता भी हो और घरेलू किसानों को भी नुकसान न पहुंचे.
क्यों बढ़ रहे हैं तेल के दाम?
भारत में खाने के तेल की जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से पूरा होता है. देश अपनी टोटल कुकिंग ऑयल की जरूरत का करीब दो-तिहाई हिस्सा आयात करता है.
इसमें पाम ऑयल, सोयाबीन ऑयल और सूरजमुखी तेल खासतौर से आयात किए जाते हैं.
भारत इन्हें मलेशिया, इंडोनेशिया, अर्जेंटीना, रूस और यूक्रेन जैसे देशों से आयात करता है.
पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इन तेलों की कीमतों पर दबाव रहा है.
रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी सप्लाई में रुकावट और खराब मौसम जैसी वजहों ने ग्लोबल सप्लाई को प्रभावित किया है.
इसका असर ही भारत में आने वाले तेल की कीमत पर पड़ा है.
देश भर में बैन होगा 'सस्ता' पनीर, त्योहारी सीजन से पहले फूड सेफ्टी का हंटर
सरकार कितना टैक्स घटा सकती है?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार एडिबल ऑयल पर बेसिक इंपोर्ट ड्यूटी में करीब 5 फीसदी की कटौती करने पर विचार कर सकती है. हालांकि सरकार को किसानों के हित का भी ध्यान रखना है.
अगर विदेशी तेल बहुत सस्ता हो जाता है तो घरेलू सोयाबीन और दूस
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar